गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज, बैकुंठपुर प्रखंड के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण छोटे कमरे में एक साथ आग भभक उठी थी। सिलेंडर जिस कमरे में रखा था, वह काफी छोटा और संकरा था। इससे गैस बाहर नहीं निकल सकी और कमरे में भर गई। दीया जलाते ही पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। बुधवार को अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अग्निशमन पदाधिकारी विकास कुमार ने यह जानकारी दी। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, सिलेंडर के मुख्य वाल्व से गैस का रिसाव हो रहा था। कमरे में गैस भर जाने के कारण दीया जलाते ही आग भभक उठी। यह भी पढ़ें- बिहार: गोपालगंज गैस लीड कांड में अब 2 बच्चों की मौत, आग में झुलसे 17 लोगों का चल रहा इलाज आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे लोग भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। अग्निशमन पदाधिकारी ...