Gopalganj News: गुरुवार-शुक्रवार को भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट, किसानों के लिए राहत के आसार
गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बंटा हुआ नजर आया। गोपालगंज शहर, थावे और हथुआ अनुमंडल के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं जिले के पूर्वी हिस्से में बरौली, मांझा, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंडों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। पंचदेवरी में केवल बूंदाबांदी हुई, जिससे किसानों की उम्मीदों को ज्यादा सहारा नहीं मिल सका। बारिश के बीच कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील की है।
मौसम की स्थिति पिछले चार दिनों से जिले के आसमान में लगातार बादल छा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.