Gopalganj News: गाद की मात्रा कम होने के बाद फिर से गंडक नहर में छोड़ा गया पानी
गोपालगंज, सितम्बर 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गंडक नदी की बाढ़ के कारण बढ़े गाद की वहज बंद हुई सारण मुख्य नहर में पानी का प्रवाह शनिवार की देर शाम एक बार फिर शुरू कर दिया गया। पिछले दिनों तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के रसुआ में आई बाढ़ के चलते वाल्मिकी नगर बराज से प्रवाहित पानी में तीन पीपीएम तक गाद बढ़ गया था। जिसको लेकर अधिकारियों ने सारण मुख्य नहर सहित सभी नहरों में पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी। अब गाद की मात्रा कम होने के साथ सारण मुख्य नहर में एक हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह शुरू कर दिया गया है। सारण मुख्य नहर में पानी पहुंचते ही स्थानीय अधिकारियों ने छोटी नहरों में भी पानी छोड़ने के कार्य शुरू कर दिए हैं।
गाद की मात्रा कम होना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंडक नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते पानी में तीन पीपीएम तक गाद बढ़ गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.