गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: - युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सौजन्य से नियोजन मेला आयोजन की है तैयारी - 18 से 35 वर्ष के युवक रोजगार मेले में ले सकेंगे भाग, नियुक्ति करने को पहुंचेंगी 25 कंपनिया गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि शहर के जादोपुर रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज तिरबिरवा के मैदान में आगामी 12 अगस्त को बड़े पैमाने पर रोजगार सह नियोजन मेला का आयोजन होगा।

नियोजन मेला का उद्देश्य युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सौजन्य से रोजगार सह नियोजन मेला का आयोजन जिला नियोजनालय की ओर से की जाएगी। जिसमें बेरोजगार युवकों की नियुक्ति के लिए निजी क्षेत्र की 25 कंपनियां भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार इस नियोजन सह रोजगार मेले में इस बार 12 से 15 सौ युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस नियोजन मेले में पहुंचने वाली कंपनियां...