Gopalganj News: गांधी आश्रम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन
गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता नगर पंचायत हथुआ स्थित गांधी आश्रम में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का समापन रविवार को हुआ।स्वास्थ्य मेले में 500 मरीजों का ब्लड टेस्ट कर स्वास्थ्य परामर्श और दवा वितरण किया गया। शिविर में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रागिनी राय और नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश कुमार द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,आंखों की जांच सहित कई तरह की सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। मेले का संयोजन डॉक्टर डायग्नोस्टिक मीरगंज के कमाल अहमद ने किया। मेले में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। मौके पर शम्भू प्रसाद,सरोज कुमार रिंकू,मिथिलेश तिवारी,संजय स्वदेशी,रवि केसरी,सोनन चावला, उपेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.