Gopalganj News: गांधी आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य मेला शुरू
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: हथुआ। नगर पंचायत हथुआ के गांधी आश्रम में शनिवार से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ। उद्घाटन शंभू प्रसाद, सरोज कुमार रिंकू, रवि केसरी, मिथिलेश तिवारी व कमाल अहमद ने किया। मेले में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रागिनी राय व नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश कुमार ने मरीजों की जांच की। ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर व आंखों की जांच के साथ परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रविवार को भी मेला जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.