Gopalganj News: गांजा पीने से मना करने पर सिर फोड़ा
गोपालगंज, अगस्त 1 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव में शनिवार अपराह्न करीब 2 बजे मारपीट कर एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी सरवर अंसारी को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने हथुआ थाने को दिए आवेदन में बताया कि उनकी मां जमीला खातून नींबू तोड़ने खेत में गई थी। इसी दौरान गांव में किराए पर रहने वाले सीमावर्ती सीवान जिले के नौतन थाने के खुदरा निवासी मासूम राजा और आसिफ राजा बैठकर गांजा पी रहे थे। जब मां ने उन्हें मना किया तो दोनों ने मां के साथ गाली-गलौत की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर सरवर मौके पर पहुंचे तो मासूम राजा ने कमर से पिस्टल निकालकर उन पर फायर कर दिया। साथ ही आसिफ राजा ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.