गोपालगंज, अगस्त 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कमला राय कॉलेज के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद एक मरीज की मौत के मामले में परिजनों को न्याय दिलाने व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार की शाम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च की शुरुआत शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से मार्च शुरू हुआ और विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों से होकर मार्च गुजरा। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की माग की। लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन की टीम मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। कैंडल मार्च में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मामले की पृष्ठभूमि मालूम हो कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गा...