Gopalganj News: खाना बनाने के दौरान लगी आग, पशु चारा जला
गोपालगंज, सितम्बर 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कुचायकोट थाने के मतेया खास गांव में खाना बनाने के दौरान रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। जिसमें छतनुमा घर में रखे पशु चारा व जलावन सहित हजारों मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित इसी गांव का रामजी प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम छतनुमा घर के एक रूम में खाना बन रहा था। खाना बनाने के दौरान अचानक चिंगारी उड़ने से पास में रखे जलावन में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, तब इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम ने बताया कि अगलगी की इस घटना में पशुचारा व कुछ जलावन जल गए थे। वैसे अगलगी की सूचना स्थानीय अंचल कार्यालय को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.