Gopalganj News: खाद-बीज विक्रेताओं ने शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: फुलवरिया। मुरार बतरहां नवका टोला में सोमवार को रासायनिक खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें फुलवरिया और हथुआ प्रखंड के सैकड़ों दुकानदार शामिल हुए। अध्यक्षता मुन्ना राय ने की। विक्रेताओं ने थोक विक्रेताओं पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराने और कृषि विभाग के कर्मियों पर भंडार व बिक्री पंजी के सत्यापन के नाम पर अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाया। विक्रेताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। बैठक में संजय सिंह ने थोक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ एकजुट होने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विभाग और थोक विक्रेताओं के खिलाफ संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति भी बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.