गोपालगंज, अक्टूबर 1 -- Gopalganj News: क्रिकेट ट्रायल में गेंदबाजों व बल्लेबाजों ने दिखायी प्रतिभा गोपालगंज। जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को मांझागढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित माधव हाई स्कूल के मैदान में क्रिकेट का ट्रायल हुआ। जिसमें अंडर 14 , 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल किया। इस क्रिकेट ट्रायल में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा व दमखम का परिचय दिया। साथ ही कई प्रतिभागियों ने ऑलाराउंटर के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। गुरुवार की देर शाम तक ट्रायल चलता रहा। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बताया कि ट्रायल पूर्ण रूप से समाप्त होने पर ही चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। मौके पर सतीश मिश्रा, अविनाश कुमार,राज कुमार,राजेंद्र तिवारी,पवन कुमार आदि मौजूद थे। इसके अलावा गुरुवार को शहर के मिंज...