Gopalganj News: कोर्ट के आदेश की अवहेलना मामले में प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के फत्तुछापर गांव में कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर विवादित ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा करने और रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित राधिकाकृष्ण भगत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि उक्त ज़मीन को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा है। जिसमें न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद 24 अक्टूबर की सुबह देवेंद्र सिंह, मुन्ना भगत, सोनू भगत आदि ट्रैक्टर, लाठी, फरसा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और टीन के शेड को तोड़कर उसमें रखा सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिए। विरोध करने पर धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.