गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। मामले में छात्रा की मां ने थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। मां के अनुसार छात्रा सुबह पास के बाजार में कोचिंग करने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। पड़ोस का एक युवक भी उसी दिन से लापता है। इस कारण मां ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताई है। रिश्तेदारों व आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...