Gopalganj News: कोईनी बाजार में पहिया खुलने से ऑटो पलटी, चलाक जख्मी
गोपालगंज, सितम्बर 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के कोईनी बाजार में शनिवार को ऑटो पलटने से उसका चालक जख्मी हो गया। जख्मी चालक कोईनी गांव के मुन्नीलाल का बेटा लक्षमण कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में ऑटो चालक का इलाज कराने आए लोगों ने बताया कि चालक अपने गांव से ऑटो लेकर रोड कोईनी बाजार में कमाई करने के लिए आया था। इस दौरान कोईनी बाजार पर अभी वह पहुंचा ही था कि उसकी ऑटो का अगला चक्का खुल गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.