Gopalganj News: कोईनी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
गोपालगंज, अगस्त 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के कोईनी गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को वृद्ध कोईनी गांव के समीप स्थित एक गोदाम के पास मौजूद था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी।
पुलिस जांच सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद मृतक की पहचान मौके पर मौजूद लोगों से कराई। लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इसके बाद शव को पुलिस ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.