Gopalganj News: कॉलेज रोड व कररिया मोड़ से बाइक चोरी
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कॉलेज रोड व कररिया मोड़ से दो बाइक की चोरी कर ली गई है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मामले में थावे थाने के धतिवना गांव के ब्रज किशोर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वे आठ अक्टूबर को अपनी पत्नी को कॉलेज रोड स्थित एक डॉक्टर से दिखाने के लिए गया था। बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी कर अंदर गया और कुछ देर के बाद जब वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। वहीं नगर थाने के कररिया मोड़ से उसी गांव के विकास कुमार पांडेय की बाइक चोरी कर ली गई। वह अपनी बाइक मोड़ पर खड़ी कर निजी फार्म पर गया था। इस दौरान चोरों ने बाइक उड़ा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.