गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के जादोपुर थाने में भ्रष्ट्राचार की गतिविधि, अवैध रूप से निर्दोष लोगों को डिटेन करने व रुपए लेकर छोड़ने के मामले में जादोपुर के थानाध्यक्ष, चौकीदार, चालक व एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया थानाध्यक्ष सूबे के शेखपुरा जिले के मेहुस थाने के लवनीपुर गांव के निवासी अनिल राम, जादोपुर थाने के विशुनपुर गांव के निवासी व दलाल राजू यादव, जादोपुर थाने के ही जादोपुर गांव का निवासी चालक राकेश कुमार व नगर थाने के एकडेरवा गांव का निवासी चौकीदार महंथ यादव बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी की जानकारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बुधवार को मुजफ्फरपुर विशेष निगरानी न्यायालय में सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार के नेतृत्व में भेजा ...