Gopalganj News: कृष्ण जन्म पर सोहर गीतों से गूंज उठा हथुआ का गोपाल मंदिर
गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: हथुआ। नगर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सपरिवार पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। जन्माष्टमी को लेकर गर्भगृह और कृष्णलला का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया था। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। रात 11:50 बजे गर्भ स्तुति पाठ हुआ और ठीक मध्यरात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर श्रीकृष्ण के जयकारे,सोहर और बधाई गीतों से गूंज उठा। इसके बाद विशेष पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघोषजन्माष्टमी उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.