Gopalganj News: कुचायकोट में पिस्टल के बल पर मिठाई विक्रेता से लूटपाट
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी ओवरब्रिज के पास रविवार को पिस्टल के बल पर मिठाई विक्रेता से लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया गया कि मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी रवि कुमार बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंजन गुप्ता के यहां काम करता है। वह विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई बेचने जाता है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार रविवार को करमैनी ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर पिस्टल लिए पांच लोगों ने उसे रोक लिया और रुपए व मिठाई छीन लिए। आरोपितों ने उसे दोबारा इस क्षेत्र में मिठाई बेचने नहीं आने की चेतावनी भी दी। रवि कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी एक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.