Gopalganj News: कुचायकोट के वृत्ति टोला गांव में ठेले से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला गांव के समीप शुक्रवार को ठेले से टकराकर एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैजलहा गांव के सुरेश साह का 26 वर्षीय बेटा गुड्डू कुमार और रामानंद राम का 28 वर्षीय बेटा राजू कुमार एक बाइक पर सवार होकर कुचायकोट जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मांझागढ़ के शेख परसा गांव में सड़क दुर्घटना में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.