Gopalganj News: कुचायकोट के पकड़ी गांव में दबंगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर पांच लोगों को पीटा
गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के पकड़ी गांव में शनिवार को गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी लोगों में स्व. जगन मांझी का 45 वर्षीय बेटा शर्मा मांझी, 32 वर्षीय बेटा विश्वनाथ मांझी, विश्वनाथ मांझी की 26 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, सुभाष मांझी की 17 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी व सुभाष मांझी की 34 वर्षीय पत्नी शीला देवी शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया कि पड़ोस के लोग शरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.