Gopalganj News: कुकर की सीटी जैसी आवाज सुनकर देखने गए तो देह में पकड़ ली आग
गोपालगंज, अक्टूबर 13 -- Gopalganj News: अभिजीत किशोर गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई गैस के रिसाव से आग लगने के बाद मची अफरातफरी का मंजर बयां करते हुए चमेली देवी ने बताया कि अचानक कुकर की सीटी जैसी आवाज सुनाई देने लगी। वह देखने गईं तो आग की लपटों ने उनके शरीर को अपनी चपेट में ले लिया। चमेली देवी ने बताया कि सिंहासन मांझी के घर में कुकर नहीं था। शाम के समय उनके घर की ओर से कुकर की सीटी जैसी आवाज सुनाई दी। सिंहासन मांझी के सभी पट्टीदार एक ही आंगन में रहते हैं। आवाज सुनकर वह और परिवार के अन्य सदस्य आंगन की ओर गए। इसी दौरान आग की लपटें उनके शरीर तक पहुंच गईं। इसके बाद सभी एक-दूसरे को बचाने और अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई लोग एक के बाद एक उसकी चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.