Gopalganj News: किसान सलाहकार नन्द किशोर राय को भावभीनी विदाई
गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के महुअवा पंचायत के किसान सलाहकार नन्द किशोर राय के सम्मान में शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय, चक्रपान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा कृषि विभाग के कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख प्रभाकर राय ने कहा कि किसान सलाहकार नन्द किशोर राय ने अपने कार्यकाल में किसानों के बीच रहकर कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह का महत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक ने कहा कि नन्द किशोर राय ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.