Gopalganj News: किशोर को बचाने में बाइक पलटी, यूपी का युवक गंभीर
गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी के पास एनएच-27 पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के बलिया गांव निवासी जनकदेव सिंह के पुत्र रामकेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामकेश सिंह गोपालगंज की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह बाइक से गोपालगंज आ रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर एक किशोर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.