Gopalganj News: कार से 123 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
गोपालगंज, नवम्बर 5 -- Gopalganj News: फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम बंसी बतरहां बाजार के समीप भोरे-मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 123 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने चालक दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वह भोरे थाना क्षेत्र के बगहवा मिश्र गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह यूपी के देवरिया जिले के भवानी छापर बाजार से शराब लेकर मीरगंज जा रहा था। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वाहन मालिक को भी मामले में नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.