गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- गोपालगंज में शारदीय नवरात्र की शुरुआत Gopalganj News: गोपालगंज। घंटियों की गूंज, देवी मंत्रों का जाप और मां के जयकारों के बीच रविवार को जिले में शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। घरों में कलश स्थापना के साथ मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ तो वातावरण भक्तिमय हो उठा। किसी ने अखंड ज्योति जलाकर नौ दिनों की साधना का संकल्प लिया, तो किसी ने दुर्गा सप्तशती, चालीसा और बीज मंत्रों के पाठ के साथ मां की आराधना शुरू की। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना हुई। सुबह से शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम को दीप जलाने और आरती में शामिल होने के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।                नवरात्र को लेकर घरों और पूजा पंडालों में भोर से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थी। सुबह...