Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 1 -- Gopalganj News: विजयीपुर, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के एक युवक की बुधवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक हदीश उर्फ झींगूर मियां का 26 वर्षीय बेटासद्दाम हुसैन था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सद्दाम हुसैन बुधवार को सुबह खेत में मोटर चलाने के लिए गया था। पाइप बिछाकर वह मोटर का तार जोड़ रहा था कि अचानक बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची विजयीपुर पुलिस ने संबंधित पंचायत के समक्ष पंचनामा बनवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.