Gopalganj News: कमला राय महाविद्यालय में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कमला राय महाविद्यालय में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों लोकनायक के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य प्रो. एचके पांडेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और सम्पूर्ण क्रांति के आंदोलन को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग कर समाज और देश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्य प्रो. एचके पांडेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक, राजनीतिक और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.