गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के थावे थाने के कबिलासपुर बाजार के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाने के अमैठी कला गांव के धर्म रावत का 28 वर्षीय बेटा अनिल रावत व मोना मांझी का 29 वर्षीय बेटा अजय मांझी एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कबिलासपुर बाजार में खाद की खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही बाजार के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद सामने से बाइक लेकर आ रहा युवक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार ...