Gopalganj News: कबिलासपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग को बुझाने गई वृद्ध महिला झुलसी, हालत गंभीर
गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के थावे थाने के कबिलासपुर गांव में मंगलवार को झोपड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए गई एक वृद्ध महिला उसकी चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला राम सुंदर राम की 50 वर्षीय पत्नी जानकी देवी बताई गई है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला की फूस की झोपड़ी में काफी मात्रा में जलावन रखा गया था। उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की जानकारी होने पर महिला उसे देखने व बुझाने के लिए गई थी। इस दौरान आग की लपटें महिला के शरीर तक पहुंच गई और उसके शरीर में आग लग गई।
परिवार का प्रयास आग लगने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो परिवार के अन्य सदस्य मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.