गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में गठित धावा दल ने कटेया स्थित एक साइकिल दुकान में गुरुवार को छापेमारी कर वहां मजदूरी कर रहे एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। उक्त धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हथुआ, पंचदेवरी एवं फुलवरिया के साथ कटेया थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान भी शामिल थे। श्रम अधीक्षक ने बताया कि संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजक के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...