Gopalganj News: कटेया में मारपीट में मां-बेटी सहित तीन जख्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सेमरिया टोला दर्जी पट्टी में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर एक ही परिवार के तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि चार अक्टूबर को नंदजी गुप्ता अपने दरवाजे पर मजदूर के साथ मकान निर्माण के लिए छड़ काट रहे थे। तभी विनय गुप्ता, विकास गुप्ता आदि ने वहां पहुंचकर उनकी बेटी अर्चना कुमारी व पत्नी मंजुल देवी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों जख्मी हों गई । मारपीट के दौरान उनकी पत्नी का मंगलसूत्र उनकी जेब से 15 हजार 500 रुपए छीन लिए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां कुंती देवी के साथ भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.