गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के महुअवा गांव में कुछ लोगों ने मिलकर तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें सलीम मोहम्मद की पत्नी तैरुन नेशा ने आरोप लगाया है कि 15 जुलाई की रात उनकी पुत्री जहाना खातून घर में पंखा निकाल कर आ रही थी,। तभी मंजूर आलम उर्फ सुकई, जरीना खातून सहित पांच लोग उसे गाली देने लगे। जब उसने मना किया तो सभी लोग मिलकर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिए। बचाने के लिए जब पति-पत्नी गए तो उन दोनों के साथ भी वे लोग मारपीट किए, जिससे वे भी जख्मी हो गए । यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मारपीट कर रुपए छीना, केस दर्ज मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र व चेन छीन लिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले...