गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: पंचदेवरी, एक संवाददाता। कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार स्थित बाबा लक्ष्मी मार्केट में मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे एक शातिर चोर ने बरामदे में खड़ी कई बाइकों पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। बाद में एक बाइक लेकर फरार हो गयी। बाइक चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी गई बाइक आरती देवी के नाम से पंजीकृत है। स्थानीय मुखिया अशोक गुप्ता ने पंचदेवरी पिकेट पुलिस प्रभारी अरुण प्रकाश को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...