Gopalganj News: कटेया में देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,तीन फरार
गोपालगंज, जुलाई 12 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच एवं छापेमारी कर 271.8 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा तस्करों की बाइक व शराब जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोईसा खुर्द निवासी पुनीत गिरी व ज्योति नगर निवासी प्रहलाद मंडल के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.