Gopalganj News: कटेया में देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने के सिधरिया पुल के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक से 9 लीटर देसी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया एवं बाइक जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के भलूही दयाराम गांव निवासी सूरज गोंड के रूप में हुई है। ------- मद्य निषेध मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार कटेया। स्थानीय पुलिस ने मद्य निषेध मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को छापेमारी कर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित यूपी के कुशीनगर जिला अंतर्गत चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग निवासी बिरंजी मंडल का पुत्र जितेंद्र मंडल बताया जाता है। वह मद्य निषेध मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.