Gopalganj News: कटेया में तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय प्रखंड के सिधवनिया गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शेख गयासुद्दीन के पुत्र 19 वर्षीय फैशल के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार फैशल शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ सिधवनिया मदरसा के समीप स्थित तालाब में स्नान करने गया था। सभी युवक तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान फैशल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की सूचना उसके एक साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद साथियों ने गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। गांव के कुछ युवकों ने तालाब में उतरकर फैशल की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को भी घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.