Gopalganj News: कटेया में घर से स्कूल गई छात्रा लापता, केस दर्ज
गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से स्कूल गई 18 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उक्त छात्रा 27 अगस्त को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में छात्रा की बड़ी मां के मोबाइल पर किसी अनजान नम्बर से फोन आया। सामने वाला बोला कि वह छात्रा को स्कूल से लेकर गया था और पंचदेवरी एवं जमुनहा के बीच उसे छोड़ दिया। इसके बाद घर के सदस्य उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। छात्रा की मां ने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.