Gopalganj News: कटेया में किशोरी अगवा, चार पर केस
गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से अगवा कर लिया गया । इस मामले में किशोरी की दादी ने कटेया थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 23 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्व पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनकी नतीनी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त किशोरी घर में रखे 3.50 लाख नकदी भी लेकर चली गई है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.