Gopalganj News: कटेया में एक आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने की पुलिस ने चाकूबाजी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित राजा राम बताया जाता है। उसे पुलिस ने उसके ससुराल में छापा मार कर गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी कपिल राम के पुत्र शुभम कुमार को घर से बथान जाने के दौरान चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया था। मामले में उसकी मां लक्ष्मीना देवी ने अपने ही गांव के जीतन राम सहित 5 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.