गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने के एक गांव में घर से इलाज कराने गई एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में उसकी बेटी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 18 जून की सुबह करीब उसकी मां इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। महिला अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक सहित कई अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले गई है। किशोरी के अनुसार संयुक्त खाते में 5 हजार 500 रुपए व उक्त महिला के व्यक्तिगत खाते में लगभग छह लाख रुपए जमा हैं।

घात लगाकर हमला ----- युवक को पीटा, आठ नामजद सहित 13 पर केस कटेया। स्थानीय नगर पंचायत के बंजारी मंदिर के पास दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में घायल ...