Gopalganj News: कचहरी रोड से बाइक चोरी
गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कचहरी रोड में अपने निजी कार्य से आए एक युवक की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। चोरी की घटना के बाद पीड़ित युवक ने नगर थाना की पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव निवासी पीड़ित युवक शैलेश साह ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई है। ताकि चोरों की पहचान हो सकें। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.