गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई यानी गुरुवार से हो रहा है। भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले इस माह में जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेंगे। मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा, भजन-कीर्तन और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे और कई दुर्लभ शुभ संयोग बनने से इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Sawan 1st Day 2026: सावन का पहला दिन कल, जानें शिव पूजन-जलाभिषेक मुहूर्त, भोग, मंत्र और आरतीसावन के महत्व ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ अखिलेश्वरजी के अनुसार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ेगा। दूसरा सोमवार 10 अगस्त को सोम प्रदोष के विशेष संयोग में र...