गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कमला रॉय कॉलेज रोड में स्थित एक निजी क्लीनिक में गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कूल्हे के ऑपरेशन से पूर्व इंजेक्शन देने के बाद मरीज की मौत हो गई।

परिजनों का गुस्सा सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद गुस्साए परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतका की पहचान सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्य तारा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी तारा देवी के कूल्हे का ऑपरेशन किया जाना था। आरो...