गोपालगंज, नवम्बर 5 -- ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले कुछ वर्षोँ से ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज बढ़ गया है। लोग हर दिन ऑनलाइन शॉपिंग कर कई तरह से सामान होम डिलीवरी करा रहे हैं। लेकिन, इसमें भी काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पर्व - त्योहार पर लोग खूब खरीददारी करते है। जिसमें वर्तमान समय में धनतेरस व दीपावली को लेकर ऑनलाइन बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, रसोई के सामान, गारमेंट्स व रेडिमेड कपड़े , लाइटिंग मैटेरियल सहित अन्य सामान की बुकिंग की जा रही है। इस अधिक बुकिंग को लेकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। वे तरह-तरह की वेबसाइट बनाकर उसपर दाम गिराकर सामानों की फोटो लेकर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। इनके झांसे में आए लोग खरीदारी कर रहे...