गोपालगंज, अगस्त 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बुधवार को नगर थाने की पुलिस की सक्रियता से इंटर की एक छात्रा को अगवा होने के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्रा को परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विश्वंभरपुर थाने के एक गांव की 15 वर्षीया इंटर की छात्रा शहर के बंजारी मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार को वह सुबह साढ़े सात बजे अपने मामा के घर से निकलकर शहर के जंगलिया मोहल्ले में स्थित एक शिक्षक के यहां कोचिंग करने के लिए ऑटो से शहर के बंजारी मोड़ पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद दो नकाबापोश महिलाएं छात्रा से तीन-चार सौ रुपए की मांग करने लगीं। छात्रा ने रुपए नहीं होने की बात कह जंगलिया मोहल्ले में कोचिंग जाने के लिए ऑटो पर सवार हो गई। इसके बाद दोनों महिलाएं भी उसके साथ ऑटो पर बैठ गईं। फिर रास्त...