Gopalganj News: एसडीएम बन पहली बार गांव पहुंचे शाकिब का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बीपीएससी परीक्षा में 125वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने शाकिब हसन के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बरौली थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत कोटवा गांव निवासी शाकिब एसडीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे। उनके घर पहुंचने से पहले ही स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कोटवा गांव से बरौली थाना मोड़ तक जगह-जगह परिचितों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी। शाकिब हसन स्वर्गीय अबुल हसन अंसारी और शफिया खातून के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर गांव के लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि शाकिब ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालों में एसए पब्लिक स्कूल के निदेशक शहजादा गुलरेज, राजेश पांडेय, संजय प्रसाद, संतोष साहनी, रमाकांत सिंह, मो लुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.