गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता साइबर बदमाशों ने भाजपा के एमएलसी राजीव कुमार के व्हाट्सएप नंबर को हैक कर उनके परिचितों और अन्य लोगों से रुपए मांगना शुरू क दिया। शनिवार को साइबर बदमाशों ने करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को संदेश भेजकर पैसे की मांग की। एमएलसी के नाम से अचानक पैसे मांगने वाले संदेश मिलने के बाद संबंधित लोगों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एमएलसी राजीव कुमार ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से आम लोगों को इस साइबर धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगने संबंधी कोई भी संदेश मिलने पर सावधानी बरतें और बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में पैसे नहीं भेजें। एमएलसी ने इस मामले की सूचना पुलि...