गोपालगंज, जुलाई 13 -- Gopalganj News: पंचदेवरी-भोरे मुख्य मार्ग एनएच-727बी पर स्थित नहर टोला इमिलिया गांव में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नाली निर्माण न होने से चकमार्ग पर जलभरावजलजमाव की समस्या जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क और आसपास के क्षेत्र में पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क किनारे प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश के बाद भी नहर टोला इमिलिया में पानी भर जाता है।स्कूली बच्चों और महिलाओं को कठिनाई सड़क पर लगभग दो सौ मिटर जलजमाव होने से पैदल चलना भी कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजो...