Gopalganj News: एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत, सड़क जाम
गोपालगंज, अगस्त 5 -- Gopalganj News: सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के समीप बुधवार की रात एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटनास्थल पर पुलिस की उपस्थिति घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर महम्मदपुर एवं सिधवलिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर, परिजनों और ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.